{"_id":"69011754e3692a6bde00b7fd","slug":"a-history-sheeter-with-a-reward-of-rs-25000-was-injured-in-an-encounter-na-news-c-73-1-smrt1029-105451-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अन्य केंद्र....\nमुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अन्य केंद्र.... मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल गोकश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस(पुलिस)
- फोटो : संवाद
खरखौदा में गोकशों से हुई पुलिस मुठभेड़, लिसाड़ीगेट निवासी है हिस्ट्रीशीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा में पुलिस और गोकशों के बीच मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर आसिफ निवासी लिसाड़ी गेट पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी 4 अक्तूबर की रात गांव उलधन में गोकशी की घटना में शामिल था। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा मिला है।
मंगलवार की रात खरखौदा थाना पुलिस गश्त पर थी। हापुड़-मेरठ मार्ग पर खरखौदा कट से आगे बरात घर के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तलाशी ली। उसके पास से एक तमंचा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी गांव उलधन बताया। बताया कि वह वर्तमान में ऊंचा सद्दीक नगर आयशा मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट में रहता है।
पूछताछ में आरोपी ने 4 अक्तूबर को गांव उलधन के श्मशान में अपने साथी बबुआ उर्फ शकील, भूरे, शानू व यूसुफ के साथ मिलकर लावारिस घूमने वाले संरक्षित पशुओं की हत्या की थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी आसिफ खरखौदा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार का इनाम है। आरोपी पर खरखौदा व अन्य जिलों के कई थानों में गोकशी व अन्य धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन....
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी खरखौदा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 4 अक्तूबर की रात उलधन में हुई गोकशी की घटना में शामिल था। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर