फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A grand emporia for GI products will be built in Connaught Place.

Noida News: कनॉट प्लेस में बनेगा जीआई उत्पादों का भव्य एम्पोरियो

Fri, 24 Oct 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
A grand emporia for GI products will be built in Connaught Place.
चार साल बाद हुई दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

-----------------------
650 जीआई टैग उत्पाद एक मंच पर आएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने खादी एवं ग्रामोद्योग को नई ऊर्जा देने की दिशा में पहल की है। लगभग चार साल बाद दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दिल्ली के पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा अध्यक्षता में हुई। इसमें जीआई उत्पादों का भव्य एम्पोरियो कनॉट प्लेस में बनाने की घोषणा की गई जहां देशभर के करीब 650 जीआई टैग उत्पादों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित और बेचा जाएगा।

इस मौके पर सिरसा ने कहा कि एम्पोरियो बनाने की पहल डीएसआईआईडीसी के सहयोग से होगी और इसका उद्देश्य देशी-विदेशी उपभोक्ताओं को भारत की हस्तशिल्प और पारंपरिक कला का वन-स्टॉप अनुभव देना है। पिछली सरकार में चार साल तक बोर्ड की एक भी बैठक नहीं हुई थी। इसमें बोर्ड के नए एक्ट और नियम तैयार करने के लिए लीगल कंसल्टेंट्स की नियुक्ति करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने इस वर्ष के बजट में 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इससे कारीगरों के प्रशिक्षण, स्किलिंग, फंडिंग और उनके उत्पादों के विपणन तक की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से कुटीर उद्योगों के लिए कौशल वृद्धि योजना, कारीगरों को वित्तीय सहायता और स्वदेशी उत्पादों के लिए साझा बिक्री मंच की स्थापना सहित 17 प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed