{"_id":"60aab2758ebc3e7fc91e0c07","slug":"a-friend-was-murdered-in-a-dispute-to-keep-the-maid-with-him-grnoida-news-noi5833891127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी को साथ रखने के विवाद में की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी को साथ रखने के विवाद में की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन
नोएडा। 14 मई को मोरना में युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौकरानी को साथ रखने के विवाद में मेड सर्विस प्रोवाइडर का काम करने वाले साथियों ने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मोरना गांव में पश्चिम बंगाल निवासी राज की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को मोरना गांव के पास से हत्या के तीन आरोपियों मधुबनी बिहार निवासी गोविंद कुमार, ध्रुव कुमार उर्फ सिद्धार्थ और जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया। राज और गिरफ्तार आरोपी मेड सर्विस प्रोवाइडर का काम करते थे। यह लोग बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों से लड़के व लड़कियों को लाकर नोएडा एनसीआर में नौकरी दिलवाने का काम करते थे। पिछले दिनों गिरफ्तार आरोपी ध्रुव कुमार ने आसाम से एक युवती को नौकरानी का काम करने के लिए बुलाया था।
इसे ध्रुव व उसके अन्य साथियों ने नौकरी लगवाने से पहले कुछ दिनों तक साथ रखा था। बाद में युवती को काम पर लगा दिया था। कुछ दिन के बाद राज ने इस युवती को अपने पास बुलाकर रख लिया था। जब इस बात के बारे में उसके अन्य दोस्तों को पता चला तो बदला लेने के लिए 14 मई को ध्रुव ने अन्य साथियों के साथ मिलकर राज को मोरना स्थित कमरे पर बुलाया था। यहां पर शराब पीने के बाद राज की लाठी-डंडे से मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद राज के शव को कमरे में छोड़कर आरोपी भाग गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। राज ने तीन शादियां कर रखी थीं।