{"_id":"689b644d5c66cdb1fa03cb88","slug":"a-flood-of-devotees-will-throng-the-temples-on-janmashtami-noida-news-c-340-1-del1004-100898-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
-लक्ष्मी नारायण व इस्कॉन मंदिर में होंगे भव्य आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण भी मंदिर मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर रहेगा, यहां पर गत वर्षों की तरह लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरे प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक विद्युत सज्जा और पारंपरिक झांकियों से सजाया जा रहा है। यहां जन्माष्टमी के दिन सुबह से लेकर देर रात तक भक्ति कार्यक्रम होंगे, जिनमें भजन संध्या, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होगी।
लक्ष्मी नारायण मंदिर मंदिर में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों को विशेष रूप से विस्थापित किया जाएगा, इसके पीछे दर्शन के दौरान भक्तों को कृष्ण भगवान के जीवन प्रसंगों का जीवंत अनुभव कराने की मंशा है। जन्माष्टमी की रात महाआरती और प्रसाद वितरण के लिए व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, पीने के पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की जा रही है। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस, सिविल डिफेंस और स्वयंसेवकों की बड़ी टीम तैनात होगी। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और विशेष मार्ग बनाए गए हैं।
उधर, ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में 16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को थाईलैंड के ऑर्किड, बेंगलुरु और पुणे के गुलाबों तथा मोगरे की खुशबू से सजाया जाएगा। श्री राधा पार्थसारथी का शृंगार वृंदावन के कारीगरों के वस्त्रों और आभूषणों से होगा। सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से शुरू होकर कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे। रात 9:30 बजे महा अभिषेक 11:30 बजे 1008 प्रकार के व्यंजनों का भोग और 12:30 बजे महा आरती होगी। इस्कॉन भारत के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर व्रजेन्द्र नंदन दास ने बताया कि सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी, 500 निजी गार्ड, 3000 सेवादार और 320 सीसीटीवी कैमरे तैनात होंगे। वहीं, इस्कॉन द्वारका में इस बार ‘फ्रेगरेंट प्रसाद’ भक्तों को आकर्षित करेगा, जिसमें केसर लड्डू, केवड़ा बर्फी, चंदन घेवर, कपूर के लड्डू, धनिया पंजीरी, दालचीनी हलवा, केसर मोहनथाल और कई सुगंधित व्यंजन शामिल होंगे।