{"_id":"6908d72776d1f20fa0037987","slug":"a-fine-of-rs-55-lakh-for-promoting-pollution-na-news-c-1-gnd1002-3587646-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषण को बढ़ावा देने पर साढ़े पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषण को बढ़ावा देने पर साढ़े पांच लाख का जुर्माना
विज्ञापन
-सेक्टर 145 और सेक्टर 131 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) 2 का उल्लंघन करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में बोर्ड की ओर से सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली दो जगहों पर साढे पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया शहर में प्रदूषण को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हमारी टीम की ओर से सोमवार को दो जगह सेक्टर 145 और सेक्टर 131 में कार्रवाई की गई है। यहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा था और प्रदूषण से बचाव के लिए इंतजाम उपयुक्त नहीं थे। निर्माण सामग्री खुले में रखी थी और पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा था। ऐसे में आसपास से निकल रहे वाहनों की वजह से अधिक मात्रा में धूल उड़ रही थी। निरीक्षण के दौरान सेक्टर 145 प्लॉट नंबर 4 में पांच लाख और सेक्टर 131 प्लॉट 1 और 2 में 50 हजार के जुर्माने के संबंध में नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है।