फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A crook who withdrew money from an ATM by changing his debit card was arrested.

Noida News: डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से पैसे निकालने वाला बदमाश गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
A crook who withdrew money from an ATM by changing his debit card was arrested.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से रकम निकालने वाले बदमाश को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को इलाबांस चौराहे से पकड़े गए आरोपी के पास से 12 डेबिट कार्ड, नकदी और एक कार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी बुलंदशहर के सलेमपुर थाने का गैंगस्टर अपराधी है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर सलेमपुर के चिट्टा गांव के अमीरुद्दीन रूप में हुई।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बगैर सिक्योरिटी गार्ड और सुनसान इलाके में पड़ने वाले एटीएम बूथ की रेकी कर वहां आने वाले लोगों से उनकी मदद के नाम पर एटीएम का पिन जान लेता था। अन्य साथी की मदद से लोगों को भ्रमित करवाता था फिर मौका पाकर लोगों का एटीएम कार्ड अपने खराब कार्ड से बदल देता था। इसके बाद वह असली एटीएम कार्ड से दूसरे एटीएम पर जाकर पैसे निकाल लेता था। गिरफ्तार आरोपी पर बुलंदशहर और नोएडा में डकैती, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed