{"_id":"676c5ee85b0a6cf4b60d6e27","slug":"a-conspiracy-is-being-hatched-to-arrest-cm-atishi-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1004-73461-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की रची जा रही साजिश : केजरीवाल
विज्ञापन
कहा - महिलाओं की फ्री बस यात्रा बंद करने का है भाजपा का इरादा
सीएम की गिरफ्तारी से पहले आप के वरिष्ठ नेताओं पर रेड की जाएगी
अमर उजाला ब्यरो
नई दिल्ली।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर मुख्यमंत्री आतिशी को जेल भेजने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को आदेश मिले हैं कि कोई भी फर्जी केस कर आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। इसके पीछे भाजपा का मकसद महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बंद करना है।
आतिशी को जेल भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग में उनके खिलाफ फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी से पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और आतिशी पर रेड होगी, ताकि हम दूसरी चीजों में उलझे रहें और चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें। केवल जेल में डालने से जनता वोट नहीं देती है। इस बार जनता इन्हें जवाब देगी। कुछ दिन पहले पता चला है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग की बैठक हुई है। उसमें आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस कर आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। ट्रांसपोर्ट विभाग में आतिशी के खिलाफ कोई फर्जी केस तैयार किए जा रहे हैं।
जनता सब देख रही है : आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग में उन पर फर्जी केस करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उन्हें न्याय-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जिस तरह से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जेल भेजा गया, लेकिन आखिरकार सच्चाई सामने आ गई। सबको एक-एक कर जमानत मिली। ये कभी स्कूलों पर केस करते हैं तो कभी बिजली विभाग व मोहल्ला क्लीनिक पर केस करते हैं। दिल्ली की जनता सब देख रही है।