फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A complaint was lodged at the police station against the dog lovers who created a ruckus

Noida News: सोसाइटी में हंगामा करने वालों के खिलाफ एओए ने थाने में दी शिकायत

Thu, 21 Aug 2025 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A complaint was lodged at the police station against the dog lovers who created a ruckus
गेट पर निवासियों और गार्डों से धक्कामुक्की और अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

लोटस पनाश में लावारिस कुत्ते को पकड़ने गई टीम के विरोध में हुआ था हंगामा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश में लावारिस कुत्ते को पकड़ने गई टीम के विरोध में हंगामा करने वाले सोसाइटी निवासियों समेत कई बाहरी लोगों के खिलाफ एओए ने फेज-2 थाने में शिकायत की है। आरोप है कि बाहरी आरोपियों ने गेट का घेराव किया। गार्ड और निवासियों के रोकने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बाहर से आई महिलाओं को जब अंदर जाने से रोका गया तो उन्होंने धक्कामुक्की की।

निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई थी कि डॉग लवर्स के साथ मारपीट की जा रही है। सभी कुत्तों को बाहर ले जाया जा रहा है। बाहरी लोगों ने भी सोसाइटी के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि टीम एक कुत्ते को लेने आई थी। निवासियों ने बताया कि दूसरे दिन टीम कुत्ते को ले गई।
विज्ञापन

एओए की सदस्य जया साहनी ने बताया कि बाहरी व्यक्ति सोसाइटी के गेट नंबर एक, तीन और चार से अंदर घुसे थे जबकि चार नंबर गेट से सिर्फ निवासियों को ही एंट्री मिलती है। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। सोसाइटी में रात नौ बजे से ही गाड़ियों और कैब से बाहरी व्यक्ति आने लगे। जब निवासियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो जमकर हंगामा हुआ। बाहरी व्यक्तियों में कुछ के चेहरे जाने पहचाने से लग रहे हैं जो कुत्तों से संबंधित मामलों में धरना प्रदर्शन करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
एओए अध्यक्ष केशव मित्तल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के संबंध में एप्लीकेशन दी गई है। कमिश्नरेट ऑफिस के पास सोसाइटी होने के बाद भी इतना हंगामा होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जाएगी। मोनिका बिष्ट ने बताया कि सोसाइटी के कुछ डॉग लवर्स ने मिलकर यह पूरी योजना बनाई और बाहरी व्यक्तियों को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed