फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुप्रीम कोर्ट : वीडियो कांफ्रेंसिंग

सुप्रीम कोर्ट : वीडियो कांफ्रेंसिंग

Mon, 09 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट : वीडियो कांफ्रेंसिंग
वैवाहिक विवाद मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग अनिवार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

- बहुमत के आधार पर लिया फैसला
- जस्टिस चंद्रचूड़ की राय अलग, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में रुकावट ठीक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक पति और पत्नी सहमत न हों, परिवार न्यायालय में होने वाले वैवाहिक विवाद के मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अनिवार्य नहीं हो सकती। शीर्ष अदालत ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने की गुहार संबंधी याचिकाओं पर सहमति के बगैर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई नहीं हो सकती।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बहुमत (2:1) के आधार पर कृष्णा वेनी निगम मामले में दिए गए आदेश को दरकिनार कर दिया। इस मामले पर दिए फैसले में कहा गया था कि अगर एक पक्ष या दोनों पक्ष सहमत हों तो मुकदमे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जा सकती है।
विज्ञापन

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर द्वारा दिए गए फैसले में कहा गया कि फैमली कोर्ट एक्ट, 1984 की धारा-सात में दोनों पक्षों को वैधानिक संरक्षण देने की बात है। साथ ही अदालत का यह दायित्व होता है कि वह दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर करने का प्रयास करे और उन्हें फिर से मिलाने की कोशिश करे। अगर सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी तो धारा-सात का मकसद ही पूरा नहीं होगा। फैसले में कहा गया है कि कानून के तहत वैवाहिक विवाद के मामले की सुनवाई बंद कमरे में होनी चाहिए। हालांकि न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की राय अलग थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपने फैसले में कहा कि पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग को कई देशों ने अपनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे स्वीकृति मिली हुई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को वीडियो कांफ्रेंसिंग के इस्तेमाल को लेकर कानून बनाना चाहिए और फैमिली कोर्ट को केस के हिसाब से निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने अपने फैसले में यह भी कहा कि शीर्ष अदालत को आधुनिक तकनीक अपनाने में रुकावट नहीं डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed