{"_id":"691234ef408313486f058619","slug":"90149-rupees-withdrawn-from-bank-account-using-otp-na-news-c-246-1-sknl1022-146587-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओटीपी लेकर बैंक खाते से निकाले 90,149 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओटीपी लेकर बैंक खाते से निकाले 90,149 रुपये
Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मोबाइल पर स्विगी कंपनी में ऑर्डर करने पर आया ओटीपी लेकर जठलाना के शोएब खान के बैंक खाते से 90,149 रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि फोन कर ओटीपी लेने वाले शख्स ने खुद को स्विगी कंपनी का कर्मचारी बताया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में गांव जठलाना निवासी शोएब खान ने बताया कि उन्होंने 15 अक्टूबर को स्विगी कंपनी में ऑर्डर किया था। इसके कुछ देर बाद मोबाइल पर ओटीपी आया। इसके बाद एक शख्स ने फोन कर खुद को स्विगी कंपनी का कर्मचारी बताया और मोबाइल पर आया ओटीपी मांग लिया। उसे ओटीपी बताया तो उनके बैंक खाते से अलग-अलग कर 90,149 रुपये निकलने के संदेश आए। इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी। जांच अधिकारी खुशबीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।