{"_id":"5eda7fc28ebc3e90b57abe4a","slug":"9-died-in-road-accident-mewat-news-noi5153903116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में हाइवे पर भीषण हादसा, नौ लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में हाइवे पर भीषण हादसा, नौ लोगों की मौत
विज्ञापन
तावड़ू/परियावां (प्रतापगढ़)। लॉक डाउन खुलने के बाद स्कॉर्पियो से राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार लौट रहे नौ लोगों की शुक्रवार सुबह पांच बजे भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हुआ। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। पुलिस ने किसी तरह गैस कटर के माध्यम से शवों को वाहन से निकलवाया। मृतकों में चालक के अलावा चार महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं।
तावडू उपमंडल के ग्राम पंचायत रंगाला के सरपंच जसवंत ने बताया कि बिहार के काफी मजदूर तावडू सीमा से सटे राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। 4 जून की शाम भिवाड़ी के साथ लगते गांव खोरी कलां की हनुमान कॉलोनी से चालक धर्मेंद्र 9 मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार सुबह पांच बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर, परागनगर में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी आवाज से आसपास के लोगों की नींद खुल गई।
स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ट्रक में फंस गई थी। स्कॉर्पियो में अंदर फंसे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह उसमें एक घायल को बाहर निकाला। उसे तत्काल एनटीपीसी ऊंचाहार भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली रेफर कर दिया। शवों को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर मंगाना पड़ा। हादसे में मारे गए चितरंजन के जीजा ने फोन पर बताया कि चितरंजन भिवाड़ी के एक होटल में इलेक्ट्रीशियन था। लॉकडाउन खुलने के बाद उसने पहले ट्रेन से घर आने की कोशिश की, आरक्षण न मिलने पर वह अपनी पत्नी व एक बेटी समेत अन्य लोगों को लेकर स्कार्पियो से बिहार के अरवल जिले के कोरियम गांव निकल पड़ा।
विज्ञापन
हादसे में तावडू उपमंडल के रंगाला गांव निवासी चालक धर्मेंद्र धारीवाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन बाद में उसने भी दम तोड़ दिया। चालक की मौत की सूचना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजन शव लेने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।