फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   87 suspects returned from Britain could not be ascertained

ब्रिटेन से लौटे 87 संदिग्धों का नहीं चल सका पता

Mon, 28 Dec 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
87 suspects returned from Britain could not be ascertained
ब्रिटेन से लौटे 87 संदिग्धों का नहीं चल सका पता
विज्ञापन

नोएडा। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग वहां से भारत आए संदिग्धों की जांच में जुटा है। 87 संदिग्धों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगे रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि ब्रिटेन से 9 दिसंबर से पहले और बाद में आए कुल 425 लोगों की सूची मिली है। 9 दिसंबर के बाद 260 लोगों के आने का पता चला है। इनमें से 173 की जांच कराई जा चुकी है। इनमें दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। वहीं नए वायरस की जांच के लिए उनके सैंपल दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए हैं। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। फिलहाल दोनों महिलाओं को जिम्स के अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाहरी जनपद और राज्य में जाने वाले संदिग्धाें को क्रॉस नॉटिफाइड करते हुए पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन

8000 लोगों की नई लिस्ट, नोएडा का कोई नहीं
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि ब्रिटेन से आए लोगों की दूसरी लिस्ट आने की जानकारी मिली है। करीब 8000 लोगों की सूची में गौतमबुद्ध नगर से कोई नहीं है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य अफसर का कहना है कि सूची में 700 लोगाें की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। उनमें नोएडा निवासी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य देशों के संदिग्धों की भी हो सकती है जांच
ब्रिटेन के अलावा यूरोप के अन्य देशाें से आने वाले संदिग्धों में भी कोरोना के नए स्ट्रेेन की जांच की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि जर्मनी, इटली, फ्रांस यूरोपियन देश हैं। यहां भी कोरोना का खासा कहर बरपा है। शासन इन देशों को लेकर भी गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अफसरों की बैठक में भी यह मुद्दा उठा है। वहीं, सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि ब्रिटेन के अलावा अन्य देशों के संदिग्धाें की जांच के संबंध में अभी आधिकारिक आदेश नहीं मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed