फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80 year old man murdered in Bilaspur, Greater Noida

Murder: ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात, बिलासपुर में 80 साल के बुजुर्ग की तवा से वार कर हत्या

Sat, 20 Jan 2024 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की तवे से वार कर हत्या कर दी। हाई अलर्ट के बीच वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी ने रंजिश में घर में घुसकर हमला किया। 

विज्ञापन
80 year old man murdered in Bilaspur, Greater Noida
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में बुजुर्ग अली मोहम्मद (80) की शुक्रवार शाम घर में घुसकर तवा से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। वसीम मौके से फरार हो गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में हाई अलर्ट के बीच इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अली मोहम्मद की कस्बे के ही वसीम से डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अली मोहम्मद घर पर अकेले थे। 
विज्ञापन


उसी समय आरोपी वसीम उनके घर पर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर वसीम ने रसोई घर में रखे तवे से अली मोहम्मद के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने अली मोहम्मद को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी ने बताया कि रंजिश में बुजुर्ग की हत्या की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी गई हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed