फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8 injured in cricket controversy

पहले बैटिंग करने के विवाद में भिड़े दो गुट, चले लाठी-डंडे

Tue, 28 Apr 2020 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
8 injured in cricket controversy
पहले बल्लेबाजी करने के विवाद में भिड़े 2 गुट, आठ घायल
विज्ञापन

दादरी। गांव बील अकबरपुर में क्रिकेट खेलते समय पहले बैटिंग करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुटों में लाठी-डंडे चले और पथराव में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर में मंगलवार को आकाश और मिंटू अपनी अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने गांव के पास जंगल में जा रहे थे। इस दौरान पहले बैटिंग करने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। दोनों ने गांव में आकर परिजनों को जानकारी दी। इससे दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद लाठी, डंडों से मारपीट होने लगी। करीब आधे घंटे तक पथराव व लाठी-डंडे चले। इसमें महेंद्र सिंह, देवी सहाय, सोनपाल, विनय समेत आठ से अधिक लोग घायल हो गए। एसीपी सतीश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed