फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7.75 lakh cheated on the pretext of getting a job

Noida News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7.75 लाख ठगे

Sat, 23 Sep 2023 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
7.75 lakh cheated on the pretext of getting a job
नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7.75 लाख ठगे
विज्ञापन



नोएडा। एक साल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाज ने सेक्टर-12 निवासी अरविंद कुमार दास से 7.75 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-24 पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायत में अरविंद ने बताया कि वह काफी समय से ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे थे। पार्ट टाइम नौकरी के लिए भी उन्होंने कई वेबसाइट सर्च की। करीब एक साल पहले खुद को परिचित बताते हुए एक व्यक्ति ने कॉल की और सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। एक साल में नौकरी लगवाने के एवज में जालसाज ने अरविंद से 15 बार में 7.75 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब और पैसे की मांग की तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। ब्यूरो


किराये का मकान दिलाने के नाम पर 18.5 हजार की ठगी

किराये का मकान दिलाने के नाम पर 18.5 हजार की ठगी



नोएडा। किराये का मकान दिलवाने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 18.5 हजार की ठगी कर ली। सेक्टर-24 थाने में शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत दी है। सेक्टर- 12 निवासी हर्ष को किराये पर मकान लेना था। सोशल मीडिया पर उसे एक नंबर मिला। संबंधित नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने खुद को मकान मालिक बताया। सौदा तय होते ही एडवांस करीब 18.5 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद जालसाजों ने नंबर बंद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन



युवती से 15 हजार की ठगी

नोएडा। मकान दिलवाने के नाम पर जालसाजों ने एक युवती से 15 हजार की ठगी कर ली। सेक्टर-20 पुलिस को दी शिकायत में अंशुल अग्रवाल ने बताया कि वह नोएडा में किराये पर घर लेने के लिए बेवसाइट और गूगल पर देख रही थीं। एक वेबसाइट के माध्यम से उन्हें एक नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें गुमराह 15 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


---

हर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed