फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7240 people got immunization done at 37 centers

37 केंद्रों पर 7240 लोगों ने कराया टीकाकरण

Sat, 18 Sep 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
7240 people got immunization done at 37 centers
7240 people got immunization done at 37 centers
नूंह। जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 37 केंद्रों पर 7240 लोगों ने टीकाकरण कराया। मेगा अभियान के बाद से ही लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बंसत दूबे और डॉ. रविकांत ने बताया कि टीकाकरण अभियान में हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का मुफ्त में टीकाकरण किया जा रहा है। इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना की पहली डोज 2,31,532, दूसरी डोज 51505 लोगों को लग चुकी है। वहीं, अब तक कुल 2,83,037 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में लगातार 36वें दिन भी कोरोना का नया केस सामने नहीं आया है, जोकि जिले के लिए राहत की बात है। लोग कोरोना के प्रति सावधानी में कोई लापरवाही नहीं बरते। संक्रमण से बचने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते रहें। उन्होंने बताया कि अभी जिले में अभियान के तहत लोगों को और अधिक उत्साह दिखाने की जरूरत है। जिले की जनसंख्या के हिसाब से इस अभियान को और अधिक रफ्तार देने की जरूरत है। तभी जाकर जिले की पूरी आबादी का टीकाकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed