फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   72 traders identified for illegal purchase and sale of shops in the market

Noida News: मंडी में दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले 72 व्यापारी चिह्नित

Sat, 13 Sep 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
72 traders identified for illegal purchase and sale of shops in the market
साहिबाबाद। नवीन फल-सब्जी मंडी में 72 ऐसे व्यापारियों को चिह्नित किया गया है। जिन्होंने अवैध तरीके से दुकानों की खरीद फरोख्त की है। मंडी प्रशासन इन व्यापारियों को जल्द नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ यूजर चार्ज बकाया वाले छह व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। बाकी सात व्यापारियों ने डाक के जरिए नोटिस का जवाब मंडी सचिव को भेजा है।
विज्ञापन


11 अगस्त से लेकर अब तक साहिबाबाद सब्जी मंडी में हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। कभी विवादित बैठक तो कभी फायरिंग और कभी रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने की वजह से मंडी चर्चा का विषय बनी हुई है। ताजा मामला मंडी परिसर में दुकानों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। मंडी प्रशासन ने अवैध तरीके से दुकानों की खरीद-फरोख्त करने वाले 72 व्यापारियों को चिह्नित किया है। कुछ व्यापारियों ने इसे मंडी सचिव की बदले की भावना बताया है। वहीं यूजर चार्ज जमा न करने वाले 16 व्यापारियों को नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा गया था। इनमें से छह व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। बाकी 10 व्यापारियों ने मंडी सचिव को नोटिस का जवाब भेज दिया है। मामले में मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी में जो भी गलत कार्य हो रहे हैं उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध कार्य करने वालों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed