फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7 cows freed from smugglers, two arrested

तस्करों से 7 गोवंशो को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
7 cows freed from smugglers, two arrested
तावडू। सदर थाना पुलिस ने गोरक्षादल के सदस्यों की सूचना पर तस्करों से 7 गोवंशों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान आमीन निवासी गांव पचगांवा और रसीद निवासी गांव जैरोली थाना तिजारा, जिला अलवर के खिलाफ के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्य तावडू निवासी हिमांशु को सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप में गोवंशों को भरकर तावडू-भिवाड़ी मार्ग से जिला अलवर राजस्थान ले जा रहे हैं। इसके बाद मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पिकअप चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने गाड़ी को तावडू की तरफ मोड़ लिया और भगाने लगा। पीछाक र गांव निजमापुर के निकट गाड़ी रुकवा ली गई। तस्करों के चंगुल से सात गोवंशों को मुक्त कराया गया। वहीं, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी गोवंशों को गोशालाओं में भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed