फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   69 students participated in the general knowledge quiz

Noida News: सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 69 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sat, 04 Oct 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
69 students participated in the general knowledge quiz
पवई। प्राथमिक विद्यालय सुलेमापुर में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रामनगर और सुल्तानपुर न्याय पंचायत के 69 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय से तीन और प्राथमिक विद्यालय से दो छात्र-छात्राओं का चयन आगे की प्रतिभा परीक्षा के लिए किया गया। कार्यक्रम एआरपी डॉ. आशीष कुमार गुप्ता की देखरेख में और वीईओ संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों से 50 सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर उनके सामान्य ज्ञान का विस्तार करना रहा। डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षा ब्लॉक के प्रत्येक न्याय पंचायत में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर बीईओ पवई संतोष कुमार सिंह, हरिप्रसाद सिंह, राधेमोहन, दिनेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed