Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   65,000 people across 13 villages are waiting for public transport.

Noida News: 13 गांवों के 65 हजार लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इंतजार

Sat, 14 Nov 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
65,000 people across 13 villages are waiting for public transport.
- दिन में एक-दो बार ही पहुंचते हैं ऑटो, वसूलते है मनमाना किराया, अस्पताल, कॉलेज और बाजार जाने के लिए पैदल तय करते है पांच से सात किलोमीटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के विकास और विस्तार के बीच ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। करीब 13 गांवों में रहने वाले 65 हजार से अधिक लोगों को नियमित बस सेवा नहीं मिल रही है। इसके चलते छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल, कॉलेज और बाजार जाने के लिए भी ग्रामीणों को निजी वाहनों या महंगे ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है।
दतावली, बोड़ाकी, पल्ला, पाली, जैतपुर, घोड़ी बछेड़ा, रिठौरी, मायचा, नया गांव, कैमराला, भोगपुर और नई बस्ती बैरंगपुर समेत आसपास के करीब 13 गांवों में बड़ी आबादी रहती है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ग्रेटर नोएडा, दादरी और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। नियमित बस सेवा नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पांच से सात किलोमीटर पैदल तय करनी पड़ती दूरी :
ग्रामीणों को सार्वजनिक परिवहन पकड़ने के लिए गांव से मुख्य सड़क या बस उपलब्ध होने वाले स्थान तक पहुंचना पड़ता है। कई बार इसके लिए पांच से सात किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके बाद ही उन्हें शहर जाने के लिए वाहन मिल पाता है। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं। खासकर विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को सुबह और शाम के समय अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालकों की मनमानी से जेब पर बोझ : गांवों में दिनभर में मुश्किल से एक-दो बार ऑटो आते-जाते हैं। ऐसे में जरूरत के समय वाहन नहीं मिलने पर ग्रामीणों को निजी ऑटो बुक करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमित परिवहन सुविधा का फायदा उठाकर ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिन परिवारों के पास निजी बाइक या कार नहीं है, उनके लिए अस्पताल और बाजार तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है।
बसों की संख्या बढ़ने पर नए रूटों पर होगा संचालन : ग्रामीणों की मांग है कि गांवों को दादरी, कासना, सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों से जोड़ने के लिए नियमित बस सेवा शुरू की जाए। साथ ही ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जाए।

सिटी ई-बसें केवल निर्धारित रूटों पर ही चल रही है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद अधिक से अधिक क्षेत्र को जोड़ने वाले रूटों पर चलाई जाएगी। कई गांवों में बसों के निकलने के लिए पर्याप्त सड़क मार्ग नहीं है। जिससे इन पर संचालन नहीं हो पा रहा है। - राजेश वर्मा एआरएम सिटी ई बस नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article