{"_id":"5e3af4a08ebc3ee5fc5144e6","slug":"65-year-old-shot-dead-in-punhana-mewat-news-noi4902542136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोली मारकर 65 वर्षीय स्वर्णकार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े गोली मारकर 65 वर्षीय स्वर्णकार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। कस्बे में मंगलवार देर शाम सेवा भारती व स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष गोविंद सोनी की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 6 लाख के आभूषण और नकदी लूटकर वे भाग गए। पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कर शव का अल-आफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। इस संदर्भ में शहर के लोगों ने पंचायत आयोजित कर सभी आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कहा है। एसपी संगीता कालिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
65 वर्षीय गोविंद सोनी रोज की तरह मंगलवार करीब सात बजे दुकान बंद करके आभूषण से भरे बैग को लेकर घर जा रहा थे। जैसे ही वह दुकान से थोड़ी दूर स्थित घर के करीब गली में पहुंचे तो बदमाशों ने उनसे आभूषण से भरा बैग छीन लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आस-पास के लोगों ने गोविंद को उठाया और उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली लगने की खबर के बाद तुरंत कस्बे के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। मौके पर पुन्हाना डीएसपी अशोक दहिया, पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना, चौकी प्रभारी राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के लोगों ने की पंचायत
शहर के लोगों ने बुधवार सुबह एक पंचायत लक्ष्मीनारायण धर्मशाला में आयोजित की। इसकी अध्यक्षता हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमेन भानीराम मंगला ने की। वहीं धर्मबीर सैनी, नपा प्रधान के ससुर समसुद्दीन, तारीफ नंबरदार, मुक्ति धाम के महंत राम चरण दास, उप चेयरमैन बलराज सिंगला, जसवंत गोयल, रशीद एडवोकेट, बृजमोहन सैनी, भोलीराम दीवाकर, आर्य समाज के प्रधान सुरेन्द्र आर्य, सुभाष सोनी, लालाराम भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी तो तुरंत पुन्हाना डीएसपी अशोक कुमार पंचायत स्थल पर ही पहुंच गए, जिन्होंने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही। लेकिन पंचायत के लोग पुलिस अधीक्षक के बुलाने की बात पर अड़ गए। आखिरकार संगीता कालिया ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित
संगीता कालिया ने बताया कि हत्या व लूटपाट की धाराओं के तहत हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्पेशल पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस विभाग की साइबर क्राइम, एसआईटी व क्राइम सीन की तीन टीमें मामले की अलग-अलग तरह से जांच कर रही हैं। विभिन्न मार्गों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही।
घटना के विरोध में बाजार रहा बंद
घटना की सूचना शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना के विरोध को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लोगों ने घटना का विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति भी रोष प्रकट किया। कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सोनी की हत्या के आरोपियों की तीन दिन में अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुन्हाना शहर को बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बात का फैसला बुधवार को आयोजित की गई पंचायत में लिया गया।