फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   63.41 crore dues of water will be recovered from 22 builders and group housing

22 बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग से पानी के 63.41 करोड़ बकाये की होगी वसूूली

Wed, 01 Jun 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
63.41 crore dues of water will be recovered from 22 builders and group housing
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लंबे समय से पानी के बिल का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 22 बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के खिलाफ प्राधिकरण ने वसूली पत्र (आरसी) जारी किया है। इन पर 63.41 करोड़ रुपये बकाया है। प्राधिकरण ने गौड़ संस, शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट, ओमेक्स, सुपरटेक आदि बिल्डर, ग्रुप हाउसिंग और संस्थाओं के आरसी पत्र राजस्व विभाग को सौंप दिए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में करीब 40 हजार पेयजल कनेक्शन हैं। अधिकतर उपभोक्ताओं पर पानी का बिल बाकी है। कई बकायेदारों ने वर्षों से भुगतान नहीं किया है। बिल जमा करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने बकाया बिल वसूलने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले बिल्डरों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से शुरुआत की है।
विज्ञापन

--------
बड़े बकायेदारों की सूची
बिल्डर/सोसाइटी का नाम सेक्टर (बकाया रकम, करोड़ में)
1. गौड़ संस प्रमोटर्स --16सी -- 2.46
2. यूपीपीसीएल --पाली -- 1.12
3. शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट -- केपी थ्री-- 1.12
4. प्रतीक सहकारी आवास समिति-- फाई थ्री --2.26
5. सैम इंडिया अभिमन्यु हाउसिंग --16बी --1.57
6. सुपरटेक लिमिटेड --16बी --1.63
7. एसोटेक ओमिनी कंसोर्टियम --जीटा वन-- 1.51
8. यूनिटेक रिलायबल प्रोजेक्ट्स --पाई टू --1.63
9. पार्श्वनाथ डेवलपर्स-- टाउ --1.66
10. यूनिटेक लिमिटेड --पाई टू --1.70
11. सुपरटेक कंस्ट्रक्शन-- ओमीक्रॉन वन --2.07
12. पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन-- पाई टू --2.01
13. यूपी टाउनशिप-- ओमीक्रॉन थ्री --2.34
14. सुपरटेक लिमिटेड --16बी --2.69
15. यूनिटेक लिमिटेड --पाई टू --3.47
16. ओमेक्स कंस्ट्रक्शन -- ओमेगा टू --17.46
17. गौड़ संस हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर --सेक्टर-4 -- 5.15
18. ला रेजीडेंसिया डेवलपर्स --टेकजोन-4 --1.17
19. सुपरटेक लिमिटेड --सेक्टर- 1--- 2.12
20. यूनिटेक लिमिटेड --पाई टू --4.27
21. एनटीपीसी सहकारी आवास समिति --चाई टू --2.00
22. एनएसजी सहकारी आवास समिति --चाई टू --1.93
एक मुश्त जमा करें पानी का बिल, मिलेगी छूट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर रखी है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक की बकाया धनराशि को 30 जून तक एकमुश्त जमा करने पर ब्याज की रकम पर 40 फीसदी छूट मिलेगी। इसी तरह 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज की रकम में 30 फीसदी, 1 अगस्त से 31 अगस्त तक जमा करने पर ब्याज की रकम में 20 फीसदी और 1 सितंबर से 30 सितंबर तक एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज की रकम में 10 फीसदी छूट मिलेगी। सभी बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बकाया धनराशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडावासियों तक पानी पहुंचाने के लिए प्राधिकरण इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी-भरकम धनराशि खर्च करता है। मौजूदा समय में पानी के बकाया भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है। ऐसे में बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सुरेन्द्र सिंह, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed