फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज आएगी कलश यात्रा

आज नोएडा आएगी अस्थि कलश यात्रा, करीब 36 घंटे तक  शहर में रहेगी यात्रा, भाजपा ने की तैयारी

Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आज आएगी कलश यात्रा
नोएडा। शहर में आज अटल अस्थि कलश यात्रा आएगी, इसके लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली गई है। जगह-जगह पर कलश यात्रा पर फूल बरसाए जाएंगे। भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे अस्थि कलश यात्रा आगरा से परी चौक होते हुए सेक्टर-128, नोएडा जेपी अस्पताल के पास पहुंचेगी। वहां पर नोएडा के भाजपा नेता कलश लेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद टेंपों से अस्थि कलश को भंगेल, बरौला, आगाहपुर मार्ग से ले जाया जाएगा। जहां जगह-जगह पर कलश पर पुष्प वर्षा की जाएगी। विनोद ने बताया कि रात्रि में कलश सेक्टर-38 स्थित बिजली घर गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। वहां पर शहर के लोग जाकर कलश पर पुष्प अर्पित करेंगे। सुबह करीब 9 बजे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग (कलश यात्रा प्रभारी) व विधायक पंकज सिंह समेत शहर के पदाधिकारी कलश पर पुष्प वर्षा के बाद टेंपो को वहां से रवाना करेंगे।
विज्ञापन


अस्थि कलश यात्रा अट्टा, छलेरा, सेक्टर-26, 25 समरविले, गिझोड़ से सेक्टर-71 होते हुए ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक के रास्ते तिगरी गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा की व्यवस्था को संभालने के लिए सभी मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed