{"_id":"5b5749c54f1c1b58488b6a87","slug":"61532447173-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों पर दर्ज केस वापस लेगा आयकर विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों पर दर्ज केस वापस लेगा आयकर विभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में आयकर दिवस के अवसर पर सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में मंगलवार को आयकर विभाग ने उद्यमियों के साथ एक मित्रता बैठक की। इसमें आरके गुप्ता (चीफ कमिश्नर आयकर गाजियाबाद), राजू तायेंग (प्रिंसिपल कमिश्नर आयकर नोएडा) व सुनील कुमार कमिश्नर आयकर (अपील) के साथ-साथ अधिवक्ता और सीए शामिल हुए। इस दौरान सुनील कुमार ने बताया कि आयकर विभाग उद्यमियों पर दर्ज 34 प्रतिशत केस वापस लेगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट से 48 फीसदी मामले वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार ने भविष्य में भी स्क्रूटनी के मामलों की संख्या 2 फीसदी से घटाकर 0.35 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। 2 लाख रुपये से नीचे की अपील के 1.25 लाख केस प्रथम सुनवाई में ही समाप्त किए जाएंगे। विगत वर्ष में लगभग 1.25 लाख नए करदाता सूची में जुड़े हैं। राजू तायेंग ने उद्यमियों से कहा कि उन्हें दिल्ली और गाजियाबाद जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
वे सीधे नोएडा स्थित कार्यालय में ही आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं। उद्यमी अपना रिटर्न नोएडा में ही दाखिल करें। वहीं एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि सीधा संवाद करने पर विभाग के प्रति उद्यमियों का विश्वास बढ़ेगा। बैठक में महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मो. इरशाद, मोहन सिंह, किशोर कुमार सहित उद्यमी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन