फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5. मेवात के नगीना गांव में पोलियों का संदिग्ध मामला मिला

5. मेवात के नगीना गांव में पोलियों का संदिग्ध मामला मिला

Thu, 03 May 2018 06:52 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
5.  मेवात के नगीना गांव में पोलियों का संदिग्ध मामला मिला
नगीना गांव में पोलियो का संदिग्ध मामला मिला
विज्ञापन

पुन्हाना।
यहां पोलियो का एक संदिग्ध मामला सामने आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। ढाई साल में मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में करीब 915 पोलियो के संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। यह स्थिति तब है, जब देश को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। नूंह जिले के कस्बा नगीना में भी तीन दिन पहले आठ माह के बच्चे में भी संदिग्ध पोलियो मिला है। डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग बच्चे के खून व मल आदि के सैंपल जांच के लिए भेज रहा है।
पोलियो का मेवात में 2010 में बीसरू गांव और जनवरी 2011 में पक्षिम बंगाल में आखिरी मामला सामने आया था। उसके तीन साल बाद भारत को डब्ल्यूएचओ ने पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था। पुन्हाना खंड के गांव बिछौर की रहने वाली शहनाज की शादी नगीना कस्बे में हुई है। उसने बताया कि उसके बेटे आहिल (8 माह) को करीब चार माह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम की आशा वर्कर्र ने टीका लगाया था और पोलियो ड्रॉप्स पिलाई थी। एक सप्ताह पहले आहिल के बाएं पैर में पोलियो हो गया। परिवार ने कई डाक्टरों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डब्ल्यूएचओ के अधिकारी
डब्ल्यूएचओ के मेवात, पलवल व फरीदाबाद प्रभारी व एसएमओ डा. संजीव तंवर ने बताया कि देश कई साल पहले पोलियो मुक्त हो चुका है। मेवात के गांव बीसरू में आखिरी बार 2010 में और पश्चिम बंगाल में जनवरी 2011 में पोलियो का आखिरी केस मिला था। उसके बाद पोलियो का एक भी केस नहीं मिला, लेकिन संदिग्ध पोलियो मामले सैकड़ों की संख्या में मिल जाते हैं। 2016 से अप्रैल 2018 तक मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में करीब 915 संदिग्ध पोलियो के मामले सामने आए हैं। इनकी जांच हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित लैब में कराई गई, जिनमें एक भी मामला पॉजीटिव नहीं मिला। संदिग्ध मामलों की जांच कराई जाती है। आहिल के मल, खून आदि सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि उन्होंने माना कि बच्चे में दिख रहे लक्षण पोलियो के हैं, लेकिन जांच के बगैर पुष्टि नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले ढाई साल में सामने आए मामले :

जिला 2016 2017 2018 संदिग्ध मामले
नूंह 160 150 50 360
पलवल 104 76 30 210
फरीदाबाद 170 140 35 345
---------------------------------------
कुल 434 366 115 915
नोट-आकड़ों का स्रोत डब्ल्यूएचओ मेवात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed