फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   61 new corona patients on the first day of the year

साल के पहले दिन कोरोना के 61 नए मरीज

Sat, 01 Jan 2022 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
61 new corona patients on the first day of the year
नोएडा। जनपद में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच तीसरी लहर की दस्तक की अटकलें लगाई जा रही हैं। साल के पहले दिन 61 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। पांच दिन में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 200 पार पहुंच गया है, जबकि दिसंबर के 27 दिनों यह संख्या लगभग आधी थी। सक्रिय मरीजों के मामले में जिला शनिवार को भी प्रदेश में पहले स्थान पर बरकरार रहा। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओमिक्रॉन वैरिएंट से पीड़ित एक भी मरीज न होने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विगत 24 घंटे के अंतराल में 10 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा नोएडा के हैं। दो मरीजों को सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक अमेरिका से लौटा है।
विज्ञापन

सिर्फ हाई रिस्क देशों से आने वालों की जांच
अलग-अलग देशों से आने वाले लोगों की संख्या शनिवार तक 11420 दर्ज की गई। अब तक 700 से अधिक लोगों की ही आरटी-पीसीआर जांच स्वास्थ्य विभाग कर सका है। इनमें से 11 ही संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि केवल हाई रिस्क देशों से आने वालों की ही जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा संक्रमण, रिकवरी दर घटी
दिसंबर के अंतिम सप्ताह से अचानक बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार को तीसरी लहर की दस्तक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि दो से तीन फीसदी मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसके मुकाबले रिकवरी दर घट रही है। एक सप्ताह में रिकवरी दर आठ से दस फीसदी के आसपास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed