फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6000 health workers will be vaccinated Thursday

तैयारी पूरी, आज 6000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Thu, 28 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
6000 health workers will be vaccinated Thursday
नोएडा। जनपद में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को 31 केंद्रों के 60 बूथों पर 6000 कर्मियाें को कोविशील्ड का टीका लगेगा। वहीं, इतने ही कर्मियों को टीका शुक्रवार को लगाया जाएगा। हालांकि , लगातार दो दिन टीकाकरण होना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। टीका लगवाने वाले सभी कर्मचारियों को सूचना कोविन पोर्टल के माध्यम से फोन पर पहुंच गई है। टीकाकरण सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि प्रथम चरण के लिए 24,453 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार की गई थी। अब तक 2,452 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। शेष 22,001 कर्मचारी टीकाकरण से वंचित हैं। अगले चार दिनों में प्रथम चरण का टीकाकरण खत्म हो जाएगा। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी 60 बूथाें पर 6000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगेंगे। इसके बाद 4-5 फरवरी को टीकाकरण होगा। 4 फरवरी को भी 60 बूथों पर 6000 स्वास्थ्य कर्मियाें को टीका लगेगा, जबकि 5 फरवरी को 20 बूथों पर टीका लगाया जाना है। प्रति बूथ 100 कर्मियों को टीका लगना है।
विज्ञापन

आज या कल सीएमओ को लग सकता है टीका
सीएमओ कार्यालय के तमाम अफसर-कर्मियों को जिला अस्पताल में टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अफसराें ने बताया कि अधिकतम संभावना यही है कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के सभी अफसर-कर्मियाें को टीका लग जाए। बृहस्पतिवार को नहीं लग पाता है तो शुक्रवार को सीएमओ, एसीएमओ समेत अन्य अफसरों को टीका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए निर्धारित केंद्र
सेक्टर-27, सेक्टर-71, ग्रेटर नोएडा व जेवर स्थित कैलाश अस्पताल, सेक्टर-110 व ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल, सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-26 स्थित अपोलो, सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल, सेक्टर-18 स्थित विनायक, सेक्टर-51 स्थित क्लाउड नाइन, सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल, सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल, सेक्टर-34 स्थित सुमित्रा अस्पताल, नोएडा स्थित अपोलो अस्पताल, ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा, दादरी स्थित क्रश डिवाइन अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगेल, दादरी, बिसरख, जेवर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बिसरख, सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल व चाइल्ड पीजीआई, सेक्टर-24 कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी), दादरी स्थित एनटीपीसी, ग्रेटर नोएडा स्थित आर्मी रेफरल, ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed