फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5th meeting of Haryana Waqf Board held in Ambala

अंबाला में हुई हरियाणा वक्फ बोर्ड की 5वीं बैठक

Thu, 28 Jan 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
5th meeting of Haryana Waqf Board held in Ambala
वक्फ बोर्ड की बैठक के दौरान पूर्व विधायक जाकिर हुसैन व अन्य। - फोटो : Mewat
अंबाला में हुई हरियाणा वक्फ बोर्ड की 5वीं बैठक
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा वक्फ बोर्ड की 5वीं बैठक बृहस्पतिवार को हरियाणा वक्फ बोर्ड मुख्यालय अंबाला में हुई। बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन को बैठक का अध्यक्ष चुना। जाकिर हुसैन ने इस सम्मान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
बोर्ड में कानूनों के अंतर्गत लीज प्रणाली को लागू करने पर विचार किया गया। वहीं, बैठक में गुरुग्राम स्थित ईदगाह- मस्जिद की तामीर के अलावा सभी कर्मचारियों के वेतन, नौगजा पीर की दरगाह के निर्माण के कार्यों के अलावा कई अहम पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जाकिर हुसैन ने हरियाणा के पट्टेदारों का मामला उठाया, जिस पर हरियाणा सरकार ने बोर्ड के मौजूदा पट्टेदारों के पट्टों को उन्हें दोबारा देने में आई अड़चनों को दूर कर दिया। इससे न केवल पट्टेदारों को राहत मिली है, बल्कि बंद होनेे की कगार पर पहुंचे बोर्ड को भी नवजीवन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैन ने बताया कि कार्य के रुकने से बोर्ड के किरायेदारों व पट्टेदारों के साथ लोगों को भी दिक्कत हो रही थी। बोर्ड भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन अब बोर्ड तरक्की और उन्नति करेगा। बैठक में बोर्ड के सदस्य अकील अहमद आईपीएस, मामन खान विधायक, खुर्शीद राजाका, शमीमा माजिद, अर्शी फातिमा, तेबर खान, महबूब खान और हरियाणा वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद शाईन, प्रशासनिक अधिकारी इम्तियाज खजिर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed