फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   573 percent increase in the number of minors driving in Delhi

Delhi: दिल्ली में वाहन चलाने वाले नाबालिगों की संख्या में 573 फीसदी की वृद्धि, 1 जनवरी से 15 मई कटे 101 चालान

Mon, 03 Jun 2024 08:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2024 08:05 PM IST
सार

ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने और युवा एवं अनुभवहीन ड्राइवरों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने की एक व्यापक पहल शुरू की है। पुलिस नाबालिगों को गाड़ी चलाने की अनुमति देने से रोकने के लिए उनके अभिभावकों को शिक्षित करने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
573 percent increase in the number of minors driving in Delhi
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में न तो माता-पिता को अपने बच्चों की चिंता है और न ही बच्चों को अपनी जान की परवाह है। नाबालिग यानी कम उम्र के बच्चे वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है। इस वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में वाहन चलाने वाले नाबालिग की संख्या 573 फीसदी बढ़ी है। यह आंकड़े सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इनकी धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ जारी चालान की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंकड़ों से पता चला है कि एक जनवरी से 15 मई 2024 के बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग अपराधों के लिए 101 चालान जारी किए है। वर्ष 2023 में इसी अवधि में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सिर्फ 15 चालान जारी किए थे। यह आंकड़ा लगभग 573 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। पुलिस ने माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और नाबालिगों को गाड़ी चलाने से रोकें। लोगों से अपील की है कि वह नाबालिगों की ड्राइविंग के किसी भी मामले की रिपोर्ट यातायात पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन में करें।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की व्यापक जागरूकता पहल
ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने और युवा एवं अनुभवहीन ड्राइवरों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने की एक व्यापक पहल शुरू की है। पुलिस नाबालिगों को गाड़ी चलाने की अनुमति देने से रोकने के लिए उनके अभिभावकों को शिक्षित करने पर जोर दे रही है। इसके लिए स्कूलों और समुदायों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ये शैक्षिक प्रयास प्रवर्तन कार्यों के पूरक और छोटी उम्र से ही जिम्मेदार ड्राइविंग की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed