{"_id":"69206747146611b8c80829b0","slug":"56-disabled-students-participated-in-sports-noida-news-c-23-1-lko1064-81080-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेलकूद में 56 दिव्यांग विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेलकूद में 56 दिव्यांग विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के सादोपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विश्व दिव्यांग दिवस पर तहसील स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 56 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दौड़ स्पर्धा में बालक वर्ग में पीयूष भाटी प्रथम, अनमोल द्वितीय और ओम तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्राची ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय व सिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू दौड़ में हिमांशु प्रथम रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय जेतवारपुर प्रथम, सादोपुर द्वितीय और धूम-मानिकपुर तृतीय रहा। विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र नागर, कविता शर्मा, जगवीर शर्मा, मीनू, सुषमा, अवंतिका आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।