फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   550 skaters at lightning speed on the track at the 12th UP State Roller Skating Championship

Noida News: 12वीं यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ट्रैक पर 550 स्केटर्स की तूफानी रफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
550 skaters at lightning speed on the track at the 12th UP State Roller Skating Championship
नोएडा रोलर स्केटिंग का आयोजन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-46 स्थित देवाशम बैंक ट्रैक स्केटिंग ट्रेक में उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित 12वीं यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 से 25 अक्तूबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 550 स्केटर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को तीसरे दिन कैडेट वर्ग बालक 4-6 आयु वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के अबीर राजपूत ने स्वर्ण जीता। 6-8 आयु वर्ग में चैतन्य बाजपेयी और अधीरा चौहान ने जिले के लिए स्वर्ण जीता। कैडेट वर्ग 8-10 आयु वर्ग में जीबी नगर के माणिक्य मल्होत्रा ने क्वाड रेस और कबीर आहूजा ने इनलाइन 1-लैप में स्वर्ण हासिल किया। गाजियाबाद की रश्मिता नेगी ने 8-10 बालिका इनलाइन स्पर्धा में प्रथम स्थान पाया। वहीं, 10-12 आयु वर्ग में गाजियाबाद के दक्ष दुबलिश और मिराया तलवार ने क्वाड रेस में स्वर्ण जीते। सब-जूनियर 12-15 बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की अभ्या शर्मा ने 1000 मीटर और 1500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण हासिल किए, जबकि कायरा सिंह ने दोनों स्पर्धाओं में रजत जीता। 200 मीटर इनलाइन ड्युअल टाइम ट्रायल में सानिध्य सिन्हा और आराध्या गुप्ता ने स्वर्ण जीते। जूनियर वर्ग 15-18 आयु वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की रिद्धिमा सिंह ने 1000 मीटर में स्वर्ण और अंशुमान बघेल 1000 मीटर में शीर्ष स्थान हासिल किया। गाजियाबाद के विशाल देव गोस्वामी और अनुष्का त्यागी ने 200 मीटर इनलाइन टाइम ट्रायल में स्वर्ण हासिल किए। सीनियर वर्ग मेरठ के आयुष सिरोही ने स्पीड-इनलाइन 200 मीटर टाइम ट्रायल और 1-लैप रोड रेस दोनों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, वाराणसी के फरजम हुसैन ने क्वाड 1000 मीटर और 3000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed