फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   550 cadets learned disaster management skills at the NCC camp.

Noida News: एनसीसी शिविर में 550 कैडेट्स ने आपदा प्रबंधन के गुर सीखे

Fri, 12 Jun 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
550 cadets learned disaster management skills at the NCC camp.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित फादर एग्नल स्कूल में आयोजित 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी कैंप चल रहा है। दस दिनों तक चलने वाले संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-129) के छठे दिन कैडेट्स को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की ओर से आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की विशेष जानकारी दी गई। शिविर में 550 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के छठे दिन कैंप कमांडेंट मेजर प्रतिमा नागर के नेतृत्व में दिन की शुरुआत योग और पीटी से हुई। इसके बाद कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियारों की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, सिमुलेटर फायरिंग और ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कैडेट्स को विकसित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक नृत्य, लाइन एरिया प्रतियोगिता और रस्साकशी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, नेहरू नगर गाजियाबाद की टीम ने बाढ़, भूकंप और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव एवं राहत कार्यो की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed