Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   54 dilapidated DTC buses to be scrapped, 68 to continue operating

Noida News: डीटीसी की 54 खटारा बसें होंगी स्क्रैप, 68 का संचालन रहेगा जारी

Thu, 02 Oct 2025 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
54 dilapidated DTC buses to be scrapped, 68 to continue operating
डीटीसी जल्द देगा 125 ई-बसों की सौगात, शहर को मिलेगी प्रदूषणमुक्त आरामदायक कनेक्टिविटी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में जल्द ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) की खटारा बसों से मुक्ति मिलेगी और नई बसों में यात्री आरामदायक सफर कर पाएंगे। डीटीसी ने खटारा बसों को हटाने के लिए तैयारी कर ली है। कुल 127 डीटीसी बसों में से अब तक 54 पुरानी खटारा बसों को बेड़े से बाहर कर दिया गया है। इन बसों की स्क्रैपिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह सभी अपना समय पूरा कर चुकी हैं।

सेक्टर-16ए स्थित डीटीसी सेंटर के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में शहर में 68 बसें सड़कों पर चल रही है जो नोएडा से दिल्ली, गुरुग्राम समेत एनसीआर की कनेक्टिविटी को मजबूत करती हैं। हालांकि कुल 127 में से 5 बसों की मेंटेनेंस का काम चल रहा है। वहीं, 54 खटारा बसों को हटाने की प्रक्रिया अब अमल में लाई जा रही है। आमतौर पर देखा गया कि यह डीटीसी बसें अक्सर खराब हो जाती है। इससे खासकर इन बसों में यात्रा कर रहे शहरवासियों को अपने दफ्तर पहुंचने में कई बार देरी का सामना भी करना पड़ता था। ऐसे में डीटीसी बसों के समय पूरा होने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

सितंबर में 54 बसों का समय पूरा हो चुका है। इन सभी बसों को अब स्क्रैपिंग की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा ताकि इन डीटीसी बसों को सेंटर से हटाया जा सके। करीब 15 सालों से यह बसें अपनी सेवाएं दे रहीं थी। इन बसों को हटने के बाद नई बसों के आने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। पुराने वाहनों को हटाने और नई ई-बसों के आने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यावरण में राहत मिल सकेगी। डीटीसी का कहना है कि पुरानी बसों को हटाने और नई बसों के परिचालन से एनसीआर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय मंजूरी मिली
डीटीसी सेंटर के अधिकारियों के अनुसार डीटीसी के नोएडा सेंटर को जल्द ही 125 नई ई-बसें मिलने वाली हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों को शासकीय मंजूरी मिल चुकी है और इसके बाद इन्हें शहर की सड़कों पर उतारा इसे उतारा जाएगा। नई ई-बसों के आने से न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि यात्रियों को भी सुविधाजनक और आरामदायक सफर मिलेगा। डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि पुराने और समय पूरा कर चुकी बसों को हटाने के साथ-साथ इन नई बसों के परिचालन की तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed