फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फर्जी राशनकार्ड बनवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की को शश

फर्जी राशनकार्ड बनवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की को शश

Tue, 10 Apr 2018 08:36 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
फर्जी राशनकार्ड बनवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की को शश
फर्जी राशनकार्ड बनवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश
विज्ञापन

हथीन।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फर्जी तरीके से 150 राशन कार्ड बनाने का मामला सामने में आया है। जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को शिकायत की एक कॉपी भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

जिला उपायुक्त ने इस मामले में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। बूथ नंबर 104 पर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु उक्त फर्जी राशन कार्ड्स का पता चला। राशन कार्ड हथीन शहर में बनवाए गए हैं व उनके आधार कार्ड अन्य दस्तावेज गांवों के हैं, जिससे सारा माजरा खुल गया। शिकायतकर्ता एवं निवर्तमान नगरपालिका पार्षद रविन कुमार ने सारे दस्तावेज और तथ्य जिला उपायुक्त के सामने रखे। हैरानी की बात यह है कि उक्त आवेदकों ने फॉर्म भरते समय एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। रविन कुमार का कहना है कि जिन लोगों के फार्म फर्जी राशन कार्ड के माध्यम से भरे गए हैं, वे हथीन नगरपालिका चुनाव हेतु मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में जिला उपायुक्त ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। हथीन के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त फर्जी राशन कार्ड्स का उनके विभाग में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले में शहर के कई अन्य लोगों ने भी उच्च अधिकारियों को शिकायतें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed