{"_id":"61cdfe510bb4555c2f438fff","slug":"50-lakhs-cheated-from-22-people-in-the-name-of-traveling-to-dubai-noida-news-noi624266552","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई घुमाने के नाम पर 22 लोगों से 50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई घुमाने के नाम पर 22 लोगों से 50 लाख ठगे
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में दुुबई घुमाने के नाम पर 22 लोगों से 50 लाख रुपये ठगने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, विशाल के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर दुबई के लिए पैकेज बुक कराया था। यह बुकिंग फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से सेक्टर-2 स्थित एक कंपनी ने की थी। कंपनी की तरफ से एक युवती ने फोन कर उन्हें दुबई का पैकेज प्रति व्यक्ति 1.80 लाख रुपये बताया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पूरे ग्रुप के लोगों से करीब 50 लाख रुपये जमा करा लिए।
ट्रेवल कार्ड के लिए जब लोग कंपनी के दिए गए समय 26 दिसंबर को सेक्टर-2 पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। कंपनी ने 22 लोगों ट्रेवल कार्ड के लिए बुलाया था। कई लोगों से दो से पांच लाख रुपये तक लिए गए थे। हालांकि, मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।