{"_id":"61d4ab86b9652604d11c0c31","slug":"50-lakh-financial-assistance-given-to-the-daughters-of-general-bipin-rawat-noida-news-noi625148240","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जनरल बिपिन रावत की बेटियों को जिला प्रशासन ने दी 50 लाख की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जनरल बिपिन रावत की बेटियों को जिला प्रशासन ने दी 50 लाख की आर्थिक सहायता
Wed, 05 Jan 2022 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:48 AM IST
सार
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैनिक शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन के आदेश पर नोएडा जिला प्रशासन ने मंगलवार को दिवंगत जनरल बिपिन रावत की बेटियों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दे दी है। रावत की एक बेटी नोएडा और दूसरी बेटी मुंबई में रहती है। जिलाधिकारी ने दोनों बेटियों के बैंक खाते में 25-25 लाख सहायता धनराशि भेज दी है।
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैनिक शहीद हो गए थे। उस समय प्रदेश सरकार ने जनरल रावत की दोनों बेटियों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। जनरल रावत का नोएडा सेक्टर-37 स्थित अरुण विहार में मकान है।
यहां उनकी छोटी बेटी तारिणी अकेली रहती है, जबकि शादीशुदा बड़ी बेटी कृतिका रावत मुंबई में रहती है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि शासन ने 50 लाख रुपये का बजट को स्वीकृति दे दी है। जिस पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार शाम दोनों के बैंक खाते में 25-25 लाख रुपये की धनराशि भेज दी है। यह धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई है।