फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50 carore invest n yeeda

यीडा में 50 करोड़ के निवेश व 2200 को रोजगार का रास्ता साफ

Wed, 01 Jul 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
50 carore invest n yeeda
यीडा में 50 करोड़ के निवेश व 2200 को रोजगार का रास्ता साफ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोरोना काल में यीडा अपने क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में जुटा हुआ है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आठ कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश होगा। साथ ही 2200 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इन सभी आवंटियों को आवंटन पत्र शीघ्र ही ऑनलाइन भेज दिए जाएंगे।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मंगलवार को आवेदकों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार लिया। सेक्टर-29 स्थित अपैरल पार्क के लिए चार कंपनियों को जमीन आवंटित की गई, जिनको जमीन आवंटित की गई है, उनमें एच एंड एम ट्रेडर्स, ट्वेंटी सेकेंड माइल्स, प्रूडेंट एक्जिम, एसके टैक्सटाइल्स मिल व रघु क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों को 2.34 एकड़ जमीन आवंटित की गई। इससे यमुना प्राधिकरण में 31.73 करोड़ रुपये का निवेश होगा। साथ ही 1708 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा संस्थागत श्रेणी के लिए चार आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। इसमें से तीन कंपनियों को जमीन आवंटित की गई, जिनमें परफेक्शन वेंचरर्स प्राइवेट लिमिटेड, विजेंद्र शर्मा एसोसिएट्स व मैसर्स केबीपीएल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इससे यहां पर 18.05 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा 474 रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed