{"_id":"5ff768fe8ebc3e317b35589c","slug":"5-cricketers-from-the-same-academy-will-show-their-strength-in-syed-mushtaq-ali-trophy-noida-news-noi5585270189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही एकेडमी के 5 क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही एकेडमी के 5 क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
शिवम मावी।
- फोटो : ???? ????
एक ही एकेडमी के 5 क्रिकेटर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाएंगे दम
नोएडा। शहर की वंडर्स क्रिकेट एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ है। एकेडमी से प्रशिक्षण लेने वाले शिवम मावी, कर्ण शर्मा और ध्रुव जुरेल को उत्तर प्रदेश की टीम में चुना गया है। अनुरीत सिंह सिक्किम की टीम का हिस्सा होंगे और हर्ष त्यागी रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के तहत नौ दिसंबर से टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।
मूल रूप से साहिबाबाद, गाजियाबाद के रहने वाले कर्ण शर्मा को यूपी की टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वे अंडर-23 में भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं रेलवे से राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल चुके अनुरीत सिंह सिक्किम की टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। वह आईपीएल भी खेल चुके हैं। इन दोनों से पहले शिवम मावी, हर्ष त्यागी और ध्रुव जुरेल का चयन हो चुका है। इन पांचों क्रिकेटरों ने सेक्टर-34 स्थित वंडर्स एकेडमी से प्रशिक्षण लिया है। स्थानीय स्तर पर एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक फूलचंद शर्मा ने इन्हें खेल की बारीकियां सिखाई हैं। इसी एकेडमी से प्रशिक्षण लेने वाले बॉबी यादव का चोटिल होने की वजह से चयन नहीं हो सका है। वह यूपी रणजी और अंडर-23 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
फूलचंद शर्मा का कहना है कि एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना उनके लिए गौरव की बात है। यहां के कई जूनियर खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट खेल रहे हैं। भविष्य के लिए भी कई क्रिकेटर यहां तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
अनुरीत, शिवम और हर्ष 8 साल से दोस्त
अनुरीत सिंह, शिवम मावी और हर्ष त्यागी तीनों, फूूलचंद शर्मा की देखरेख में 8 साल से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। तभी से तीनों एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में अच्छे दोस्त हैं। शिवम उत्तर प्रदेश की टीम से ऑलराउंडर की भूमिका में मैदान पर उतरेंगे। हर्ष त्यागी रेलवे और अनुरीत सिक्किम की टीम में यही भूमिका निभाएंगे। हालांकि तीनों अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अनुरीत लाइन लेंथ वाले गेंदबाज हैं, वहीं शिवम स्विंग और तेज गति से बल्लेबाजों को चकमा देने में महारत रखते हैं। हर्ष, स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।
ध्रुव और कर्ण शर्मा भी बेहतर क्रिकेटर
मूल रूप से आगरा के ध्रुव जुरेल यूपी के विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके ध्रुव, अपनी बल्लेबाजी का कौशल अंडर-19 की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दिखा चुके हैं। वहीं कर्ण शर्मा एक बेहतर बल्लेबाज हैं और तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। यूपी की टीम में कर्ण ओपनर के रूप में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सभी खिलाड़ी वर्तमान में बेंगलुरू में हैं।

अनुरीत सिंह- फोटो : ?????? ????

हर्ष त्यागी- फोटो : ????

कर्ण शर्मा- फोटो : ???? ?????

ध्रुव जुरेल।- फोटो : ?????