फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   47 lakhs cheated on the pretext of sending them to America, arrested

Noida News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 47 लाख ठगे, गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
47 lakhs cheated on the pretext of sending them to America, arrested
आरोपी एजेंट ने टिकट, वीजा और इमिग्रेशन स्टांप की व्यवस्था की
विज्ञापन

फर्जी कागजात होने से यात्री को चीन से किया गया निर्वासित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिये लोगों को विभिन्न देशों के रास्ते अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगने वाले एजेंट को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एजेंट दुबई, चीन आदि के फर्जी वीजा की व्यवस्था कर विदेश भेजता था। साथ ही, फर्जी इमिग्रेशन स्टांप की भी व्यवस्था करता था, ताकि यात्रा इतिहास बनाया जा सके। आरोपी की पहचान गांव हथीरा, कुरुक्षेत्र निवासी अक्षय (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात पटियाला निवासी कुलदीप सिंह आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। उसे चीन से बैंकॉक के रास्ते निर्वासित किया गया था। उसके यात्रा दस्तावेज की जांच में पता चला कि पासपोर्ट पर लगा इमिग्रेशन स्टांप फर्जी है। पुलिस ने यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और गांव के कई दोस्त जल्दी पैसा कमाने के लिए विदेश चले गए हैं, इसलिए उसने भी बेहतर आजीविका के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया। वह एक दोस्त के जरिये अक्षय से मिला। अक्षय ने उसे 47 लाख रुपये लेकर विभिन्न देशों के जरिये अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। आरोपी ने यात्रा के लिए दुबई, चीन और ग्वाटेमाला के टिकट व वीजा की व्यवस्था की। साथ ही, फर्जी यात्रा इतिहास बनाने के लिए पासपोर्ट पर आईजीआई दिल्ली की फर्जी इमिग्रेशन स्टांप की भी व्यवस्था की। आईजीआई एयरपोर्ट से वह बैंकॉक गया और फिर चीन, लेकिन चीन के एयरपोर्ट पर यात्रा के उद्देश्य के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसे वापस भारत भेज दिया गया। निरीक्षक राज कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने एजेंट अक्षय की तलाश की। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने उसे कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अक्षय 8-9 महीनों से कुरुक्षेत्र में फ्लाई हाई के नाम से एक कार्यालय चला रहा था। वह विदेश जाने वालों के टिकट बुक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article