फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   46 teachers from Lucknow among top 2% scientists in the world

Noida News: लखनऊ के 46 शिक्षक विश्व के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों में

Sun, 21 Sep 2025 02:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
46 teachers from Lucknow among top 2% scientists in the world
लखनऊ के 46 शिक्षक विश्व के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों में
लखनऊ। राजधानी के शिक्षकों ने एक बार फिर से दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाली दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में लखनऊ के 46 शिक्षकों ने स्थान बनाया है। पिछले साल सूची में स्थान बनाने वाले शिक्षकों की संख्या 30 से कम थी।
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विज्ञान के क्षेत्र में शोधपत्र प्रकाशित करने वाले शिक्षकों और डॉक्टरों के शोध कार्यों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें कॅरिअर डाटा के साथ ही वर्ष-2024 में वैज्ञानिकों के शोध कार्यों को भी शामिल किया गया है। इस बार इस सूची में पीजीआई व बीबीएयू के 15-15, केजीएमयू के नौ, लविवि के पांच और एकेटीयू के घटक संस्थानों के दो शिक्षक शामिल हैं। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद और संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने इस उपलबि्ध पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


संजय गांधी पीजीआई
- प्रोफेसर राधा के धीमन- संजय गांधी पीजीआई के निदेशक और हेपेटोलॉजी विभाग के डॉक्टर
-प्रोफेसर बलराज मित्तल (सेवानिवृत्त)- मेडिकल जेनेटिक्स
- सेवानिवृत्त प्रो. रमा देवी मित्तल (सेवानिवृत्त)- यूरोलॉजी
- प्रोफेसर राकेश अग्रवाल- विभागाध्यक्ष गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
- प्रोफेसर अमिता अग्रवाल - विभागाध्यक्ष क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी
- प्रोफेसर उदय चंद्र घोषाल- पूर्व विभागाध्यक्ष गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
- प्रोफेसर जयंती कालिता- विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी
- प्रोफेसर गौरव अग्रवाल- विभागाध्यक्ष एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी
- प्रोफेसर उज्जल पोद्दार- विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
- प्रोफेसर अंशु श्रीवास्तव- पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
- प्रोफेसर नारायण प्रसाद- विभागाध्यक्ष नेफ्रोलॉजी
- प्रोफेसर मोहन गुर्जर- क्रिटिकल केयर मेडिसिन
- प्रोफेसर प्रभाकर मिश्रा- बायोस्टैटिस्टिक्स एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स
- डॉ. दुर्गा प्रसन्ना मिश्रा- क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी
- डॉ. रोहित सिन्हा- एंडोक्राइनोलॉजी

आईईटी व एकेटीयू के शिक्षक भी
इस सूची में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के घटक संस्थान के दो शिक्षकों ने जगह बनाई है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. अरुण तिवारी ने लगातार पांचवीं बार जगह बनाई है। वहीं सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैश) में मेकाट्रॉनिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा भी इस बार इसमें शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएयू : पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. नवीन कुमार अरोरा, एन्वॉयरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. राम नरेश भार्गव, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. रमेश चंद्रा, एन्वॉयरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. जयशंकर सिंह, डॉ. विमल चंद्र पांडेय, कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. आदित्य खंपारिया, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्रो. बाल चंद्र यादव, गणित विभाग के प्रो. बीएस भदौरिया एन्वॉयरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. राम चंद्रा, सैयद अनस अंसार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. अभिषेक वर्मा, दीपिका पी. सिंह, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. देवेश कुमार, गणित विभाग के डॉ. मुकेश कुमार अवस्थी।


लखनऊ विश्वविद्यालय : भौतिकी विभाग से प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ला और डॉ. सीआर गौतम, रसायन विभाग से प्रोफेसर अभिनव कुमार और डॉ. विनोद कुमार वशिष्ठ और भूविज्ञान विभाग से प्रोफेसर आईबी सिंह।

केजीएमयू :
- प्रो. रविंद्र कुमार गर्ग (सेवानिवृत्त)- न्यूरोलॉजी
-प्रो. सुजीत कुमार कर- मानसिक रोग विभाग
-प्रो. राजेश वर्मा- विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी
- प्रो. शैलेंद्र सक्सेना- विभागाध्यक्ष सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च
- प्रो. अब्बास अली मेहदी- विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी
- प्रो. दिव्या मेहरोत्रा (स्वर्गीय)- दंत संकाय
- प्रो. रश्मि कुमार- पीडियाटि्रक्स
- प्रो. सूर्यकांत- विभागाध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन
- प्रो. अखिलानंद चौरसिया- ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed