फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 people, including a woman, committed suicide by hanging

युवती समेत 4 लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
4 people, including a woman, committed suicide by hanging
नोएडा। पिछले 24 घंटे में शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती समेत चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं की सूचना मिलने पर संबंधित कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदरपुर कॉलोनी ने 40 वर्षीय प्रमोद चंद्र पाठक परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीं सेक्टर-50 में रहने वाली उषा देवी ने बृहस्पतिवार देर रात घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उषा देवी इन दिनों मानसिक तनाव में थी। इसके साथ ही कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 में रहने वाले अमित ने बृहस्पतिवार रात को घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर सेक्टर-24 में रहने वाली 24 वर्षीय स्वीटी ने भी घर में पंखे से फंदा लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed