{"_id":"5f1469308ebc3e9faa1e7cd1","slug":"4-injured-in-road-accident-mewat-news-noi5243709200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की चपेट में आने से चार घायल
विज्ञापन
तावडू। तावडू- बिलासपुर रोड पर उषा कंपनी के वेयर हाउस के करीब एक कंटेनर की चपेट में आने से 4 युवक घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उजीना गांव निवासी पीड़ित आकाश ने बताया कि वह बिलासपुर रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के वेयरहाउस में नौकरी करता है। उसके साथ अजमल निवासी केराका भी काम करता है। पीड़ित ने बताया कि 16 जुलाई वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से घर लौट रहे थे। करीब 3:30 बजे जब वह तावडू-बिलासपुर रोड पर उषा कंपनी के वेयर हाउस के करीब पहुंचे तो रास्ते में उनके दोस्त प्रिंस निवासी तावडू व विक्रम निवासी गांव उजीना मिल गए।
जब वह अपने साथियों से सड़क से एक तरफ होकर बात करने लगे तो उसी दौरान एक कंटेनर चालक तेज गति व लापरवाही से आया और उसने सभी को चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटनेर को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। आकाश के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।