{"_id":"6a123f006a64e1582203bd3e","slug":"4-crore-swindled-under-pretext-of-rigging-ssc-exams-nta-cfsl-and-ed-seek-reports-on-accused-in-noida-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: SSC परीक्षा में धांधली कराने के नाम पर चार करोड़ रुपये ठगे, NTA-CFSL व ईडी ने मांगी आरोपियों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: SSC परीक्षा में धांधली कराने के नाम पर चार करोड़ रुपये ठगे, NTA-CFSL व ईडी ने मांगी आरोपियों की रिपोर्ट
Sun, 24 May 2026 05:28 AM IST
Digvijay Singh
मोहम्मद बिलाल, ग्रेटर नोएडा, अमर उजाला
मोहम्मद बिलाल, ग्रेटर नोएडा, अमर उजाला
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 24 May 2026 05:28 AM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से धांधली कराने वाला गिरोह पिछले ढाई साल में 100 से अधिक लोगों से चार करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड समेत सात को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से धांधली कराने वाला गिरोह पिछले ढाई साल में 100 से अधिक लोगों से चार करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए), केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच में पता चला है कि आरोपी प्रदीप चौहान देहरादून में दर्ज एक प्राथमिकी में वांछित चल रहा था। एसटीएफ उत्तराखंड की टीम ने कुछ दिन पूर्व इसी तरह से परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ बागपत सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में पांच प्राथमिकी दर्ज मिली है। इनमें ज्यादातर प्राथमिकी धोखाधड़ी की है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनियों या कर्मचारियों की भूमिका कितनी गहरी थी। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। इसमें परीक्षा केंद्रों से जुड़े लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन