{"_id":"62193cc34cda1218b5287ed0","slug":"361-crore-approved-for-connecting-the-airport-with-mumbai-expressway-noida-news-noi6342739149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट को मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 361 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट को मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 361 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी पर काम शुरू हो गया है। एयरपोर्ट को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। प्रदेश में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बनाने के लिए जमीन खरीदने को 361 करोड़ रुपये की मंजूरी यूपी सरकार ने दी है। हालांकि, एक्सप्रेसवे के निर्माण का खर्च नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) वहन करेगी। वहीं, इसका स्वामित्व भी एनएचएआई के पास रहेगा।
एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ से जोड़ने वाले 31 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में प्रदेश की सीमा में करीब 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनानी होगी। इसके लिए 66.73 हेक्टेयर जमीन की खरीदनी होगी। इस पर करीब 260 करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा बल्लभगढ़ से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर प्रस्तावित इंटरचेंज के लिए 19 हेक्टेयर जमीन खरीदने पर कुल करीब 76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट के लिए बनने वाले इंटरचेंज से एयरपोर्ट की चहारदीवारी को जोड़ने के लिए करीब 700 मीटर लिंक रोड (एक्सप्रेसवे) के लिए 4.42 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह कुल अनुमानित 361 करोड़ रुपये जमीन खरीदने पर खर्च होंगे।
इंटरचेंज व लिंक रोड के निर्माण पर खर्च होंगे 125 करोड़
प्रस्तावित इंटरचेंज निर्माण पर राज्य सरकार को 75 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। यह अनुमानित खर्च का आधा है। वहीं, सात सौ मीटर के लिंक रोड पर 50 करोड़ का खर्च आएगा। इसकी मंजूरी भी राज्य सरकार दे चुकी है।