फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   350 secretaries removed themselves from departmental WhatsApp groups after their demands were not met.

Noida News: मांग पूरी नहीं होने पर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से 350 सचिवों ने खुद को किया बाहर

Sat, 06 Dec 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
350 secretaries removed themselves from departmental WhatsApp groups after their demands were not met.
कासिमाबाद ब्लॉक मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते सचिव। संवाद
गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले जिले के विभिन्न ब्लाॅक परिसरों में शुक्रवार को सचिवों ने काली पट्टी बांधकर धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान गैर-विभागीय कार्यों और ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली (एफआरएस) का विरोध किया। साथ ही मांग पर कार्रवाई न होने पर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपों से सचिव बाहर हो गए। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यभानु ने कहा कि जनपद और विकास खंड स्तरीय के शासकीय ग्रुप से करीब 350 सचिव बाहर निकल गए हैं। कहा कि 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी सचिव अपने निजी वाहनोंं का त्यागकर पब्लिक सेक्टर के वाहनों से आवागमन करेंगे। कासिमाबाद : ग्राम पंचायत अधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है। शासन सचिवों से विभागीय कार्यों के अलावा गैर विभागों के कार्य भी करवाता है। ऐसी दशा में ऑनलाइन उपस्थिति कैसे संभव होगी। कहा कि एक सचिव के पास ग्राम पंचायतों के कार्य के साथ ब्लाक मुख्यालय पर भी आना आवश्यक है। अगर मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं हुआ तो सचिव निजी वाहन का प्रयोग बंद कर देंगे। साथ ही 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल को ब्लाक पर जमा कर देंगे। मांग पत्र खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्र राय को सौंपा। इस मौके पर एडीओ आईएसबी धनंजय कुमार, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। मरदह : पंचायत सचिव एक दिसंबर से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष रमेशचंद्र ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश पूर्णतः अव्यवहारिक है। अन्य किसी भी फील्डवर्कर को ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश नहीं दिया गया है। जब तकआदेश वापस नहीं होगा, आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन के अगले चरण में डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यहां जमा कर देंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, प्रदीप प्रभाकर, प्रभाकर पांडेय, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे। जमानिया : धरना - प्रदर्शन के दौरान समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि सचिवों से लक्ष्य आधारित कार्य लिए जाते हैं, छुट्टियों में भी काम के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति थोपना अनुचित है। आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों द्वारा अन्य विभागों के कार्यों का बोझ भी सचिवों पर डाला जा रहा है, जिससे नाराज हैं। इस मौके पर सचिव बेचन, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। दुल्लहपुर : जखनिया ब्लाक के ग्राम सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत अजय मिश्र को ज्ञापन सौंप कहा कि ऑनलाइन हाजिरी अभिशाप है। इस मौके पर नवीन श्रीवास्तव, प्रशांत राय आदि मौजूद रहे। रेवतीपुर : स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार राय के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी केके सिंह को एक मांग पत्रक सौंपा। कहा कि लगातार बढ़ते गैर-विभागीय कार्यों के कारण पंचायत स्तर के मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस अवसर पर दीपक यादव, सुधीर सिंह, रजनीकांत पांडेय, दीपक सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed