{"_id":"6425e14cfdc4d0bf4c0e6554","slug":"35-plots-of-industrial-and-it-allottees-will-be-canceled-noida-news-c-23-1-noi1091-5681-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: औद्योगिक और आईटी आवंटियों के 35 भूखंड होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: औद्योगिक और आईटी आवंटियों के 35 भूखंड होंगे निरस्त
विज्ञापन
संशोधित-- -- -- -
औद्योगिक और आईटी आवंटियों के 35 भूखंड होंगे निरस्त
- ग्रेनो प्राधिकरण करेगा कार्रवाई, उद्योग के टॉप-20 और आईटी के टॉप-10 बकायेदार आवंटियों की सूची तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के 35 बकायेदारों के भूखंड एक सप्ताह में निरस्त होंगे। ग्रेनो प्राधिकरण ने उद्योग के टॉप-20 और आईटी विभाग के टॉप -10 बकायेदारों की सूची बना ली है। पहले चरण में इन सभी के आवंटन निरस्त कर जमा राशि वापस कर दी जाएगी। साथ ही भूखंडों को नई योजनाओं में शामिल कर लिया जाएगा। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बुधवार देर रात हुई समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अंतिम नोटिस जारी होने के बावजूद ऐसे आवंटियों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने प्रोजेक्ट शुरू भी नहीं किया है और न ही प्राधिकरण का बकाया जमा कराया है।
उन्होंने कहा कि जिन आवंटियों को निर्धारित समय सीमा के अनुसार 31 दिसंबर 2022 तक अपनी इकाई कार्यशील नहीं की है। उनके आवंटन तत्काल रद्द किए जाएं। वित्त विभाग उन भूखंडों पर देयता की गणना कर रिफंड करे और उन भूखंडों को स्कीम में लाकर आवंटित किया जाए। इसी तरह औद्योगिक भूखंड को लेकर कार्रवाई की जाए। एक सप्ताह में सभी ऐसे आवंटन को चिन्हित करके डिफाल्टरों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इससे पहले भी दो संस्थागत और एक बिल्डर का आवंटन रद्द कर दिया गया था।
अहम है कि नोटिस के बावजूद आवंटी न तो बकाया जमा करा रहे थे और न ही प्रोजेक्ट को चालू किया गया था। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के सभी तरह की योजनाओं में बडे़ बकायेदारों की सूची तैयार करें। जिनको सूचना नहीं दी गई उनको नोटिस जारी करते हुए तत्काल पैसा जमा कराए या फिर उनका आवंटन निरस्त किया जाए। इस मौके पर एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ अमनदीप डुली, महाप्रबंधक (वित्त) विनोद कुमार, ओएसडी विशु राजा और ओएसडी नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निवेश को धरातल पर लाने के लिए तेज करें कार्रवाई
सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों के संग बैठक करके निवेशकों से हुए करार को धरातल पर लाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिससे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उनको शामिल किया जा सके। सीईओ ने कहा कि लैंड बैंक तैयार कराया जाए।