फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   32 New corona cases in district, one dies

कोरोना से एक और मौत, 32 नए संक्रमित

Thu, 22 Apr 2021 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
32 New corona cases in district, one dies
नूंह। जिलेे में बीते सप्ताह से कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी कोरोना के 32 नए केस मिले, जबकि कोरोना से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हालांकि 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। महिला को इलाज के लिए 19 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

नए मामलों में नलहड़ मेडिकल कॉलेज 3, नूंह 4, फिरोजपुर झिरका 6 के अलावा तावडू, पुन्हाना व मांडीखेड़ा में दो-दो नए केस आए। इसके अलावा सबरस, गुबराड़ी, कोटा, माहौली, सोलपुर, घाटा शमशाबाद, रेहना, निजामपुर, उलेटा, नगीना, किरा, आकेड़ा व खानपुर घाटी में एक-एक संक्रमित मिले। अब जिले में 202 सक्रिय मरीज है। अब भी 1964 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट से हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। अब तक कोरोना के 1997 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1762 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 59506 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 55565 की निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3941 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 227305 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 222711 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील की है कि कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed