{"_id":"644ac1f8da634956c209a5f4","slug":"32-including-14-president-withdrew-form-18-elected-unopposed-grnoida-news-c-23-1-noi1091-7265-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 अध्यक्ष समेत 32 ने वापस लिया पर्चा, 18 निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 अध्यक्ष समेत 32 ने वापस लिया पर्चा, 18 निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
निकाय चुनाव
-- -- -- -- -- -
32 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, 18 निर्विरोध चुने
तीनों तहसील में रिटर्निंग अफसर आज उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन करेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निकाय चुनाव में नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के 32 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। इनमें अध्यक्ष पद के 14 और सभासद पद के 18 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत विभिन्न नगर पंचायतों के 18 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। शुक्रवार को तीनों तहसील में रिटर्निंग अफसर 277 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटेंगे।
गौतमबुद्ध नगर में एक नगर पालिका दादरी और पांच नगर पंचायत दनकौर, जेवर, बिलासपुर, जहांगीरपुर व रबूपुरा है। 17 से 24 अप्रैल तक तीनों तहसील सदर, दादरी और जेवर में नामांकन किए गए। 331 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिले किए थे और जांच में तीन नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। बृहस्पतिवार को नाम वापस लेने का मौका दिया गया। दोपहर तीन बजे तक 32 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए।
दादरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद से दो और सभासद पद से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया, जबकि पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद से 12 और सभासद पदों से चार ने नाम वापस लिए। नाम वापसी के बाद 295 प्रत्याशी मैदान में बचे। इनमें से 18 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर शशांक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, दादरी नगर पालिका में सभासद की एक सीट और पांच नगर पंचायतों में सभासद की 16 सीटों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
जेवर में एक और जहांगीरपुर में अध्यक्ष पद से नौ ने वापस लिए नाम
जेवर में वार्ड-तीन से रोशनी देवी और वार्ड-पांच से पूजा निर्विरोध निर्वाचित
जेवर (संवाद)। जेवर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र वापस हुआ, जबकि जहांगीरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से नौ नामांकन पत्र वापस लिए गए। वहीं, जेवर में सभासद के लिए एक नामांकन वापस हुआ।
जेवर में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी की पत्नी मीनाक्षी ने नामांकन वापस लिया है। जेवर में अध्यक्ष पद के लिए नौ नामांकन दाखिल हुए थे। अब आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जहांगीरपुर में अध्यक्ष पद के लिए 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। बृहस्पतिवार को जगदीश, ऊषा उर्फ उषा शर्मा, रवि, जावेद खान, अमित गोयल, अमित कुमार शर्मा, गणेश, प्रदीप और भोले शंकर ने नामांकन वापस ले लिए। चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी बचे हैं।
जेवर में सभासद पद के लिए 16 वार्डाें में 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन बृहस्पतिवार को एक नामांकन वापस हो गया। वार्ड नंबर-तीन से रोशनी देवी और वार्ड नंबर-पांच से पूजा निर्विरोध निर्वाचित चुन ली गईं। इसके बाद 41 प्रत्याशी मैदान में बचे। जहांगीरपुर से सभासद पद के 10 वार्ड के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। बृहस्पतिवार को एक नामांकन पत्र वापस हुआ, वहीं राजेेंद्र को निर्विरोध चुन लिया गया। जिसके बाद जहांगीरपुर में सभासद के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं।