फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग मिऱ्यों से पहले बिजली में कराना होगा सुधार

ग मिऱ्यों से पहले बिजली में कराना होगा सुधार

Mon, 19 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
ग मिऱ्यों से पहले  बिजली में कराना होगा सुधार
गर्मियों में आपूर्ति सुधार के लिए विद्युत निगम ने शुरू किया काम
विज्ञापन

-काम पूरा होने में लग जाएंगे दो से तीन माह
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गर्मियों में आने वाले परेशानी को दूर करने के लिए विद्युत निगम ने अभी से शहर में काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि गर्मियों के आने से पहले ही विद्युत विभाग पहले से आपूर्ति में सुधार कर सकेगा। विभाग लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए डिजीटल रिले लगाने के साथ पेड़ों की छंटाई का काम भी तेजी से कर रहा है। वहीं जर्जर तार और पोल बदलने के लिए भी टेंडर जारी हो चुका है। डबल लाइनों से जोड़कर ट्रांसफार्मरों का लोड भी कम किया जा रहा है।

तारों पर आ रहे पेड़ों की छंटाई
शहर में विद्युत विभाग इसी सप्ताह से नोएडा प्राधिकरण से मिलकर पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान चलाएगा। जहां-जहां तारों पर पेड़ आ रहे हैं, उनको दूर करेगा। नोएडा में 40 फीसदी फॉल्ट पेड़ की टहनियां टूटने से होते हैं और कई बार करंट भी उतर चुके हैं।
विज्ञापन


डिजिटल रिले लगाने का काम तेज
नोएडा में अभी तक कोई फॉल्ट होता है तो वह लाइन में कितनी भी दूर तक चला जाता है। उसको दूर करने में काफी लंबा समय लगता था। मगर अब वैक्युम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में लगी पुरानी रिले को बदलकर नई डिजिटल रिले लगाई जाएंगी। जिससे केबल एक फीडर तक ही फॉल्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर तार बदलने का काम शुरू
नोएडा को नो ट्रिपिंग जोन बनाने के लिए विभाग ने ऐसी लाइनों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जिनमें फॉल्ट होने की सबसे अधिक समस्या आती है। उन सभी लाइनों को बदला जाएगा। वहीं जिन केबल में ज्यादा जोड़ हैं, उनको भी बदला जाएगा।

ट्रांसफार्मरों का किया जा रहा ओवरलोड कम
शहर में जितने भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड में चल रहे हैं। उन सभी की क्षमता वृद्धि करनी होगी या फिर दूसरे ट्रांसफार्मर लगाने होंगे। जिससे कि ओवरलोड से ट्रिपिंग होने की समस्या दूर हो जाएगी।


कोट-
बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए फीडरों पर आधुनिक रिले लगाने काम लगभग 80 फीसदी तक हो चुका है। पेड़ों की कटाई का काम भी हो रहा है। ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए नई लाइन बनाकर दूसरे ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
एके वर्मा, मुख्य अभियंता गौतमबुद्घनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed