{"_id":"5bdc87f7bdec2269704579a2","slug":"31541179383-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल की दुकान का ताला तोड़ सात मोबाईल व तीन हजार रूपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाईल की दुकान का ताला तोड़ सात मोबाईल व तीन हजार रूपये चोरी
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़ सात मोबाइल व तीन हजार रुपये चोरी
तावडू। नगर में दुकान का ताला तोड़ अज्ञात लोगों ने मोबाइल व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित कैलाश निवासी वार्ड नंबर 9 ने बताया कि उसने नगर में मुख्य मार्ग पर थाने वाली गली के पास मोबाइल की एक दुकान खोली हुई है। अन्य दिनों की तरह वह गत 30 अक्तूबर की शाम अपनी दुकान को बंद कर ताला लगाकर गया था। अगले दिन गुरुवार सुबह 4:15 बजे उसे पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान का शटर टूटा हुआ व सामान इधर उधर बिखरा हुआ पाया। पीड़ित के अनुसार दुकान से अज्ञात लोगों ने अलग अलग कंपनी के सात मोबाइल, एक 18 इंच एलईडी टीवी, एक सीसीटीवी डीवीआर, तीन हार्ड डिस्क हजार जीबी, 18 पेन ड्राइव, सहित अन्य सामान व दुकान में रखे 3 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इनकी सभी सामानों की कुल कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो